फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HTET 2024: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आज से करें पंजीकरण, आवेदन के दौरान इन गलतियों से जरूर बचें

Mon, 04 Nov 2024 12:16 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HTET Registration 2024: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आज दोपहर 1 बजे से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 लिए आवेदन विंडो खोलेगा। इसके लिए उम्मीदवार नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
एचटेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HTET Registration 2024: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, (BSEH) आज हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bseh.org.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर, 2024 है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो

विज्ञापन

15 से 17 नवंबर, 2024 तक खुली रहेगी। 

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है: "'HTET' उत्तीर्ण करने के बाद, उम्मीदवार 'HTET' उत्तीर्ण होने के संबंध में पात्रता प्राप्त करेंगे। हालांकि, ऐसे HTET-योग्य उम्मीदवारों को भावी नियोक्ताओं द्वारा निर्धारित योग्यता शर्त के अनुसार खंड 3 (iii) के तहत निर्दिष्ट किसी भी स्कूल में संबंधित स्तर के शिक्षक के रूप में भर्ती के लिए योग्य होने के लिए सेवा नियमों के अनुसार सभी पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।"

परीक्षा पैटर्न
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और यह 150 मिनट तक चलेगी। यह पेन-एंड-पेपर प्रारूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट देखनी चाहिए।

आवेदन के दौरान ध्यान रखने वाली बात ये है कि आप किसी भी कारण से एक से अधिक आवेदन न करें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपका आवेदन पत्र रद्द कर दिया जाएगा और आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा तिथि
आधिकारिक सूचना के अनुसार हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 परीक्षा 7 और 8 दिसंबर, 2024 को तीन स्तरों पर आयोजित की जाएगी।
  • लेवल-3 (पीजीटी- पोस्ट ग्रेजुएट टीचर): 7 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है।
  • लेवल-2 (टीजीटी- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक): 8 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है।
  • लेवल-1 (पीआरटी - प्राथमिक शिक्षक): 8 दिसंबर को ही दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (bseh.org.in/home) पर जाएं  
  • इसके बाद होमपेज पर, एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें, फिर सबमिट पर क्लिक करें  
  • अब आवेदन पत्र डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक हार्ड कॉपी ले लें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें