ग्रुप C के पदों पर होगी भर्ती
हरियाणा सीईटी परीक्षा के माध्यम से हरियाणा में ग्रुप C पदों पर भर्ती की जाएगी। इस स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा जैसे कांस्टेबल भर्ती, पुलिस विभाग, जेल और होमगार्ड आदि में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। खास बात यह है कि अब स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए पदों के 10 गुना उम्मीदवार बुलाए जाएंगे, जो पहले सिर्फ चार गुना होते थे।
स्कोर तीन साल तक मान्य
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीईटी का स्कोर तीन वर्षों तक वैध रहेगा और उम्मीदवार इस अवधि में इस स्कोर के आधार पर विभिन्न भर्तियों के लिए पात्र माने जाएंगे। साथ ही, अभ्यर्थी चाहें तो इस परीक्षा को कई बार दे सकते हैं, जिससे वे अपना स्कोर बेहतर कर सकें।
HSSC CET Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड?
- एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Public Notice’ सेक्शन में "CET Answer Key" लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक (https://cet2025groupc.hryssc.com) पर जाएं।
- अपना CET रजिस्ट्रेशन नंबर / मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर दिख रही Answer Key PDF डाउनलोड करें।