फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र पेपर लीक मामला: गणित के साथ-साथ फिजिक्स और केमिस्ट्री का पेपर भी हुआ था लीक, जांच में खुलासा

Thu, 16 Mar 2023 10:52 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HSC Board Paper Leak Case: महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड के गणित के पेपर लीक मामले की जांच चल रही है। इस बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
पेपर लीक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maharashtra HSC Board Paper Leak Case: महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड के गणित के पेपर लीक मामले की जांच चल रही है। इस बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि फिजिक्स और केमिस्ट्री के पेपर भी लीक हो गए थे। प्रश्न पत्र व्हाट्सएप के माध्यम से साझा किए गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, अहमदनगर के मातोश्री भगुबाई बंबरे एग्रीकल्चर एंड साइंस कॉलेज से तीन मार्च को गणित का पेपर लीक हुआ था। मुंबई पुलिस ने मातोश्री भगुबाई भांबरे कृषि और विज्ञान जूनियर कॉलेज के कर्मचारी गिरफ्तार कर उनके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें