शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि देश में कोरोना वायरस से पैदा हुई स्थिति जैसे ही ठीक होगी सीबीएसई बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं कराई जाएंगी। उन्होंने कहा- मैं कल सभी प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों से साफ कह चुका हूं कि सीबीएसई की बची हुई परीक्षाओं को स्थिति बेहतर होते ही फौरन कराए जाएगा। इससे पहले एचआरडी मंत्रालय के अधिकारियों की तरफ से जारी सूचना में भी कहा गया था कि स्थिति के ठीक होते ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को आयोजित कराया जाएगा। मंत्रालय ने कहा था कि देश में कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के ठीक होते ही दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए लंबित 29 महत्वपूर्ण विषयों की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
गौरतलब है कि मंगलवार को सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पहले ही दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं के कॉपियों के मूल्यांकन कार्य को शुरू करने का आदेश दे चुके हैं। ऐसे में बची हुई परीक्षाएं लॉकडाउन के समाप्त होते ही शुरू हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को दिया सुझाव- तीन की जगह दो घंटे की हो परीक्षा और स्काईप से लिया जाए प्रैक्टिकल एग्जाम