रमेश पोखरियाल निशंक (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की पीएम विद्या कार्यक्रम में रेडियो का प्रयोग पढ़ाई से करने की घोषणा की है। रेडियो के माध्यम से दूरदराज व ग्रामीण इलाकों के छात्रों को शिक्षा से जोड़ने की योजना तैयार हुई है। इसी के तहत केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 18 मई यानी सोमवार को सुबह नौ बजे रेडियो सिटी पर छात्रों और अभिभावकों से बात करेंगे।
निशंक रेडियो सिटी पर कोविड-19 से बचाव के लॉकडाउन में भारतीय शिक्षा व्यवस्था और इस लॉकडाउन में पढ़ाई के नुकसान को कैसे पूरा किया जाए पर बात करेंगे। इस दौरान छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों या आम लोगों से रेडियो के माध्यम से भी सीधे संवाद भी हो सकता है। इस दौरान इस नुकसान की भरपाई कैसे पूरी होगी पर भी चर्चा होगी।