फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Education Minister Live Updates: मंत्री ने 42 हजार भर्तियों की दी जानकारी, केंद्र और राज्य ने जारी किए विज्ञापन

Thu, 28 May 2020 04:29 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (निशंक) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री (एचआरडी) रमेश पोखरियाल निशंक ने फेसबुक लाइव के माध्यम से उच्च शिक्षा संस्थानों को संबोधित किया। मंत्री के साथ लाइव में 45,000 उच्च शिक्षा संस्थान जुड़े।इस वेबिनार का आयोजन NAAC द्वारा किया गया। बता दें कि इससे पहले भी मंत्री माता-पिता, छात्रों और शिक्षकों के साथ लाइव सत्र आयोजित कर चुके हैं। लाइव के माध्यम से मंत्री ने सीबीएसई के साथ नीट और जेईई जैसी बड़ी परीक्षाओं की तिथियों को जारी किया है। आगे पढ़ें हाइलाइट्स... 
विज्ञापन


लाइव में क्या कहा मंत्री ने-
  • मंत्री ने बताया कि यूजीसी के माध्यम से तय किया जाएगा कि भारत के किन 100 विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म 'स्वयम्' बन गया है। लेकिन कुछ ऐसे छात्र भी हैं जिनके पास मोबाइल, लैपटॉप, इंटरनेट आदि की सुविधा नहीं है,उनके लिए स्वम्प्रभा चैनल शुरू किया है। टीवी पर यह चैनल 24 घंटे अलग-अलग विषयों की पढ़ाई करवाता है।
  • बताया कि टीवी के अलावा शैक्षणिक कार्यक्रमों का प्रसारण रेडियो पर भी किया जा रहा है।
  • भर्तियों के विषय में जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्यों में रिक्त पदों को भरने की कोशिश की जा रही हैं। इसके लिए केंद्रों से 12 हजार और राज्यों से 30 हजार विज्ञापनों के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
  • रोडमैप तैयार करने के लिए यूजीसी में टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यदि परिस्थिति सामान्य रहेगी तो कॉलेजों में जुलाई माह में परीक्षाएं आयोजित होंगी। मंत्री ने छात्रों की सुरक्षा  को प्राथमिकता देते हुए कहा है कि परिस्थिति सामान्य न होने पर प्रमोट किया जाएगा। छात्रों का प्रमोशन आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होगा। अंतिम ईयर की परीक्षा आयोजित की जाएगी लेकिन कब, ये फैसला परिस्थिति पर आधारित है।
  •  मानव संसाधन विकास मंत्री ने उन हजारों शिक्षकों और प्रोफेसरों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस समय छात्रों की मदद करने के लिए अथक परिश्रम किया है। 
  • लाइव में मंत्री ने नई शिक्षा नीति की भी बात कही। नई शिक्षा नीति विज्ञान और तकनीक पर आधारित होगी। ये नीति देश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित होगी। इससे एक नए भारत के निर्माण का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें