एचआरडी मंत्रालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए जारी दिशा-निर्देशों पर फिर से विचार करने के लिए कहा है। कोरोना वायरस की वजह से विद्यार्थियों और शिक्षकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए जारी दिशा-निर्देशों पर फिर से विचार करने के लिए कहा गया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, मैंने यूजीसी को मध्यवर्ती और टर्मिनल सेमेस्टर परीक्षाओं एवं शैक्षणिक कैलेंडर के लिए पहले जारी किए गए दिशानिर्देशों को फिर से जारी करने की सलाह दी है। एचआरडी मंत्री ने कहा कि संशोधित दिशा-निर्देशों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ख्याल रखते हुए जारी करने की सलाह दी है।