HPTET Anwer Key 2019: एचपी बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HP Board of School Education) ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर HPTET की उत्तर कुंजी जारी की है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ टीचर एजुकेशन ने पिछले साल 10 से 24 नवंबर तक एचपी टीईटी आयोजित किया था। उम्मीदवार आगे दिए लिंक के माध्यम से भी अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
मुख्य जानकारी-
- उम्मीदवार टीईटी (जीटी, जेबीटी, शास्त्री, भाषा शिक्षक), टीजीटी (आर्ट्स), टीजीटी (मेडिकल या गैर-चिकित्सा) पदों की आधिकारिक उत्तर कुंजी आधिकारिक से डाउनलोड कर सकते हैं।
- अब जब उत्तर कुंजी आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई हैं, तो परिणाम जल्द ही कभी भी आने की उम्मीद है।
- हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ टीचर एजुकेशन ने पिछले साल 10 से 24 नवंबर तक एचपी टीईटी आयोजित किया था।
- परीक्षा के परिणाम दिसंबर 2019 में आने की उम्मीद थी लेकिन अभी तक जारी नहीं किया गया है।
- टीईटी उर्दू और टीईटी पंजाबी की उत्तर कुंजी 8 जनवरी, 2020 को जारी की गई।
- टीईटी मेडिकल, डीईआई ईटी, टीईटी आर्ट्स, मेडिकल और गैर-मेडिकल आदि की उत्तर कुंजी 6 जनवरी, 2020 को जारी किए गए थे।
एचपीटीईटी 2019: उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें -
चरण 1 - सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना होगा।
चरण 2 - उसके बाद वहां मौजूद नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 - अब आपके सामने नोटिफिकेशन पेज खुलेगा। उसके बाद आपने जिस पद के लिए आवेदन किया था, उसका चयन करें।
चरण 4 - वहां उपलब्ध पीडीएफ को डाउनलोड करें।
उत्तर कुंजी देखने के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें :
CSIR NEIST: स्नातकों के लिए सुनहरा मौका, इंटरव्यू के आधार पर हो रहा है चयन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।