फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTET 2020: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 23 Jul 2020 09:52 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
hptet 2020
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल होंगे वे अपने एडमिट कार्ड एचपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसािट पर जाकर देख सकते हैं। एचपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org है। इसके अलावा छात्र आगे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को बस अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। 
विज्ञापन


मुख्य जानकारी-
  • एचपीटीईटी 2020 परीक्षा 26 जुलाई से शुरू होंगी और 9 अगस्त 2020 को समाप्त हो जाएंगी।
  • परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड ले जाना आवश्यक है। 
  • एडमिट कार्ड या हॉल टिकट के बिना, उम्मीदवारों को केंद्रों में प्रवेश करने और परीक्षा के लिए उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
  • नीचे दिए चरणों का पालन करके देखें एडमममिट कार्ड डाउनलोड करें।
विज्ञापन

एचपीटीईटी एडमिट कार्ड 2020 कैसे डाउनलोड करें-
चरण 1 : सबसे पहले परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
चरण 2 : उसके बाद एडमिट कार्ड टीईटी-जून 2020 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब अपना जरूरी विवरण जैसे-  पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4 : अब सबमिट करें.
चरण 5 : अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
भविष्य  के लिए डानलोड कर संभालकर रखें। 

परीक्षा का नाम          परीक्षा की तारीख
 जेबीटी टीईटी               26 जुलाई 2020
शास्त्री टीईटी               26 जुलाई 2020
 टीजीटी (गैर चिकित्सा)   2 अगस्त 2020
 भाषा शिक्षक                  2 अगस्त 2020
 टीजीटी (आर्ट्स)               8 अगस्त 2020
 टीजीटी (मेडिकल)            8 अगस्त 2020
पंजाबी टीईटी                  9 अगस्त 2020
 उर्दू टीईटी                    9 अगस्त 2020

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें