HPSC PGT Admit Card 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने विभिन्न विषयों (भौतिकी, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, वाणिज्य, इतिहास और गणित) में पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पीजीटी परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
HPSC PGT परीक्षा तिथि
एचपीएससी की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, हिंदी, अंग्रेजी, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान विषयों की परीक्षा अब 30 दिसंबर को होगी। इतिहास और गणित की परीक्षा 31 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
HPSC PGT परीक्षा समय
एचपीएससी पीजीटी पदों पर फिजिक्स, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, बायोलॉजी, हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक होंगी। कॉमर्स और इतिहास की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।