HPBOSE Result 2019: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम 22 अप्रैल यानी आज घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने पिछले साल 24 अप्रैल को 12वीं का परिणाम घोषित किया था, जबकि तीन मई को 10वीं का परिणाम निकाला था। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेशभर में नियमित विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा संचालन के लिए 1980 परीक्षा केंद्र बनाए थे।