एचपीपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 30 अनुभाग अधिकारी पदों को भरना है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 10,300 रुपये से 34,800+ (जीपी 5000) रुपये वेतन मिलेगा। एचपीपीएससी सेक्शन अधिकारी परीक्षा 26 फरवरी, 2023 को एक ही सत्र में सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा हिमाचल प्रदेश वित्त और लेखा सेवा (HPF&AS) परीक्षा-2022 के तहत आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 12 सितंबर से 04 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित किया गया था।