फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC Prelims Exam 2023: एचपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, खराब मौसम के कारण लिया गया फैसला

Wed, 12 Jul 2023 03:59 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HPPSC Prelims Exam 2023: एचपीपीएससी ने हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम और भारी बारिश के कारण प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
HPPSC Prelims 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPPSC Prelims Exam 2023 Postponed: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम और भारी बारिश के कारण प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023, 23 जुलाई को निर्धारित की गई थी, लेकिन इसे 20 अगस्त, 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन

20 अगस्त को होगी परीक्षा

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक भारी बारिश के कारण सड़कों को हुई व्यापक क्षति के परिणामस्वरूप और खराब मौसम को देखते हुए, आयोग ने परीक्षा को फिर से आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसलिए, यह सभी संबंधित लोगों की जानकारी के लिए है कि अब हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 20 अगस्त, 2023 को आयोजित की जाएगी।

तीन चरणों में होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों - प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार दौर के माध्यम से किया जाएगा। तीनों राउंड में क्वालिफाई करने वालों को सरकारी विभागों में पदों के लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- hppsc.hp.gov.in पर क्लिक करें।

  • एचपीपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉग इन करने के लिए एचपीपीएससी परीक्षा आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।

  • एचपीपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • एचपीपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें।

  • आगे के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें