इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से सफल छात्रों को राज्य के विभिन्न संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर जैसे बी.टेक, बी.फार्म, एमसीए और एमबीए आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
कब हुई थी परीक्षा?
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी की ओर से हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट/HPCET परीक्षा का आयोजन बीते 10 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। अब इसके परिणाम भी जारी हो गए हैं। छात्र किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
कैसे चेक करें परिणाम?
उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Result of HPCET-2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।