हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट के परिणाम जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट एचपीबीओएसई की ऑफिशियल बेवसाइट hpbose.org पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने इस साल मार्च में कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षाएं आयोजित की थीं, जिसमें करीब 2 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा के परिणाम अप्रैल में घोषित किए गए थे। हालांकि कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 63.39% छात्र और कक्षा 12वीं की परीक्षा में 69.66% छात्र पास हुए।
एेसे चेक करें अपना रिजल्ट
स्टेप 1 - सबसे पहले Himachal Pradesh Board of School Education की ऑफिशियल वेबसाइट
hpbose.org पर लॉगिन करें।
स्टेप 2 - उसके बाद रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अपने कोर्स से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 5 - सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 6 - आपका रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा।