रिजल्ट कैसे चेक करें?
एचपीबीओएसई एसओएस 10वीं और 12वीं रीवैल्यूएशन/री-चेकिंग रिजल्ट देखने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें-
- सबसे पहले एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर Results सेक्शन पर क्लिक करें।
- SOS 10th Re-Evaluation/Re-Checking Result, March-2026 या SOS 12th Re-Evaluation/Re-Checking Result, March-2026 लिंक चुनें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर संशोधित मार्कशीट दिखाई देगी।
- भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
यदि किसी कारणवश आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने से पेज खुलने में समय लगे, तो थोड़ा इंतजार करें और कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी सटीक और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल का ही इस्तेमाल करें।