फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 10th Topper List 2026: 699 अंक लाकर कांगड़ा की अनमोल ने किया टॉप, दूसरे नंबर पर तीन संयुक्त टॉपर

Sun, 10 May 2026 11:56 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HPBOSE HP Board 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिेए हैं। बोर्ड ने उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ-साथ टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की है। विद्यार्थी यहां क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
HPBOSE 10th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPBOSE Class 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज, 10 मई 2026 को कक्षा 10वीं की परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया है। जो भी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। नतीजों के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की है।

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि इस बार कुल 93,694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 83.87 प्रतिशत छात्र सफल रहे 

अनमोल ने किया टॉप
इस वर्ष भी छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। कांगड़ा जिले के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा की छात्रा अनमोल ने 699 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर तीन विद्यार्थियों ने बनाई जगह
दूसरे स्थान पर कुल तीन विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना के अभिनव मेहता ने 698 अंक हासिल किए। वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर की पूर्णिमा शर्मा और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रापोह मिसरां ऊना की रूहानी धीमन ने भी 698 अंक प्राप्त किए हैं।
 

तीसरे और चौथे स्थान पर भी छात्राओं का दबदबा

तीसरे स्थान पर नीलम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीहड़ू (बिझड़ी) की अश्विका शर्मा और ऑक्सफोर्ड स्कूल कोटली की अलीशा ठाकुर रहीं। दोनों ने 697 अंक हासिल किए हैं।

चौथे स्थान पर ध्रुव आदर्श विद्यालय छियाछी सोलन की श्रुति और किड बड्स पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पांगा (बिझड़ी) की अस्मिता शर्मा ने 696 अंक प्राप्त किए।
 
रैंक नाम मार्क्स प्रतिशत  जिला स्कूल
1 अनमोल (ANMOL) 699 99.86% कांगड़ा A.V.M Sr Sec School, Pahra
2 अभिनव मेहता (ABHINAV MEHTA) 698 99.71% ऊना Govt Sr Sec School, Rapoh Missran
2 पूर्णिमा शर्मा (PURNIMA SHARMA) 698 99.71% बिलासपुर Govt Girls Sr Sec School, Bilaspur
2 रूहानी धीमान (ROOHANI DHIMAN) 698 99.71% ऊना Govt Sr Sec School, Rapoh Missran
3 अश्विका शर्मा (ASHWIKA SHARMA) 697 99.57% हमीरपुर Neelam Public Sr. Sec School, Bihru
3 आलीशा ठाकुर (ALISHA THAKUR) 697 99.57% मंडी Oxford School
 

इतने छात्र हुए पास और इतने को कंपार्टमेंट

बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 78,150 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं 8,433 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट मिली है। 6,559 छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो सके।

मार्च में आयोजित हुई थीं परीक्षाएं

हिमाचल बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 29 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 41 केंद्र बनाए गए थे, जहां करीब 5,000 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

ऐसे देखें रिजल्ट

विद्यार्थी अमर उजाला पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट अमर उजाला पर देखने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
  • सबसे पहले amarujala.com पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “बोर्ड रिजल्ट्स” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से “हिमाचल बोर्ड” का चयन करें।
  • इसके बाद “HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करें।
  • अब सबमिट कर दें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • भविष्य की आवश्यकताओं के लिए इसकी कॉपी डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें