फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP TET RESULT NOVEMBER 2019: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम जारी

Mon, 20 Jan 2020 08:58 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवारों परीक्षा में शामिल हुए थे, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। बता दें शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 10,12,17 और 24 नवंबर 2019 को परीक्षाएं घोषित की गई थी।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 57,248 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इन उम्मीदवारों में से 52,542 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इस परीक्षा में सबसे ज्यादा आवेदन करने वाले उम्मीदवार टीएफटी आर्ट्स विषय के थे। अगर किसी उम्मीदवार को परिणाम संबंधित किसी परेशानी का कोई सामना करना पड़ रहा है, तो वह  01892-242192 नंबर पर आधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

  • स्टेप 1: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2: टीईटी नवंबर के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: टीईटी परिणाम संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: परिणाम जानने के लिए पूछी गई जानकारी पर भरें।
  • स्टेप 5: अब आपका रिजल्ट स्क्रिन पर आपके सामने जाएगा, आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में 150 बहुविकल्पी प्रश्न आते हैं। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाता है। 60 प्रतिशत और उससे अधिक अंक हासिल करने वाल उम्मीदवारों को परीक्षा में उत्तीर्ण माना जाता है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के प्रमाण पत्र की मान्यता सात वर्षों तक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें