फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board 12th Topper List: शायला कश्यप ने मारी बाजी, 99% अंकों के साथ बनी टॉपर; देखें टॉप-3 की पूरी लिस्ट

Mon, 04 May 2026 11:21 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HPBOSE Board Topper List 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है, साथ ही इस वर्ष के टॉपर्स की सूची भी घोषित कर दी गई है। इस खबर में आप संकायवार टॉपर्स के नाम और उनके प्राप्त अंकों की जानकारी देख सकते हैं।इस बार साइंस संकाय की मेरिट सूची में पहला स्थान साइला कश्यप (न्यूला स्कूल, छतड़ी) ने प्राप्त किया है, जिन्होंने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
 
हिमाचल बोर्ड 12वीं के छात्र यहां चेक करें रिजल्ट
विज्ञापन
HPBOSE Board Topper List - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPBOSE Board Topper List OUT: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं का परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होने के साथ ही बोर्ड ने इस वर्ष के टॉपर्स की सूची भी जारी की है, जिसमें विभिन्न संकायों (Science, Commerce और Arts) के मेधावी छात्रों के नाम और उनके प्राप्तांक शामिल हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर नतीजे देख सकते हैं।

साइंस संकाय की मेरिट सूची में पहला स्थान शायला कश्यप (न्यूला स्कूल, छतड़ी) ने प्राप्त किया है, जिन्होंने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से संचिता धीमान और कांशी शर्मा रहीं, दोनों ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। तीसरे स्थान पर तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार और वैशाली ठाकुर का नाम शामिल है।

74,637 विद्यार्थी हुए सफल

जनरल विषय समूह में कुल 81,417 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 74,637 छात्र सफल घोषित हुए, जबकि 308 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अगर लिंग के आधार पर देखें, तो कुल 40,828 पुरुष उम्मीदवारों में से 36,888 पास हुए, वहीं 40,281 महिला उम्मीदवारों में से 37,749 ने सफलता हासिल की। इसके अलावा, जनरल श्रेणी में कुल 40,462 अभ्यर्थियों में से 37,576 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। हिमाचल बोर्ड बारहवीं की परीक्षा 3 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गईं।

विद्यार्थियों को बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे

नई व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यार्थियों को अपने प्रमाण पत्रों के लिए बार-बार बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आधार से लिंक होने के बाद छात्र घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड के अनुसार इस डिजिटल पहल से फर्जी सर्टिफिकेट पर भी रोक लगेगी और दस्तावेजों की सत्यता सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही खोए या क्षतिग्रस्त सर्टिफिकेट के मामले में विद्यार्थियों को तुरंत डुप्लीकेट कॉपी मिल सकेगी। बोर्ड जल्द ही इस सेवा के लिए आधिकारिक पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध करवाएगा, जहां छात्र अपने आधार नंबर के माध्यम से लॉगिन कर प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

HPBOSE 12th result 2026: ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
  • यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से हिमाचल बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
  • अब 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए अलग-अलग लिंक दिखेगा।
  • संबंधित कक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और 'View Result' वाले बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी ऑनलाइन मार्कशीट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • रिजल्ट में दिए सभी विवरणों को अच्छी प्रकार से जांच लें।
  • भविष्य की आवश्यकता के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें