HPBOSE 12th Result 2020: बारहवीं में 99.4 फीसदी अंकों के साथ प्रकाश कुमार ने किया टॉप, ऐसे
आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में 83 छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में स्थान बनाया है। इसमें सबसे ज्यादा 65 लड़कियां और 18 लड़के शामिल हैं।
HPBOSE 12th Result 2020: इस साल 12वीं में 65654 छात्र-छात्राएं हुई पास, इतने छात्र हुए थे शामिल
दसवीं कक्षा का टॉपर देने वाले जिला कांगड़़ा ने 12वीं कक्षा की टॉपर लिस्ट में भी पहला स्थान हासिल किया है। जिला कांगड़ा ने सबसे ज्यादा 21 टॉपर दिए हैं, जबकि टॉपर देने वाले जिलों में हमीरपुर दूसरे और चंबा जिला सबसे कम टॉपर देने वाला जिला बना है।
टॉप-10 में शामिल हुए 83 विद्यार्थियों में से 45 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से संबंध रखते हैं, जबकि मात्र 38 निजी स्कूलों के विद्यार्थी टॉप-10 में शामिल हुए हैं।
सूबे के सरकारी स्कूलों ने आर्ट्स और कॉमर्स संकाय को टॉपर दिए हैं। कामर्स संकाय की टॉपर मेघा गुप्ता राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन की छात्रा है। वहीं आर्ट्स संकाय का टॉपर भी शिमला जिला के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर बुशहर की छात्र श्रुति कश्यप के रूप में मिला है।
HPBOSE 12th Result 2020 Live Updates: हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा का परिणाम लॉकडाउन के चलते 81 दिन बाद निकला है।
परीक्षा में शामिल कुल स्टूडेंट्स- 86633
पास स्टूडेंट्स की संख्या- 65654
इतने छात्रों ने छोड़ी परीक्षा- 325
इतने लड़के परीक्षा में हुए पास- 43410
इनकी लड़कियां परीक्षा में हुई पास- 42898
नाम कुल प्रतिशत
श्रुति कश्यप 98.2 फीसदी
सुशांत चौहान 97.8 फीसदी
आंचल 97.2 फीसदी
अमृतांशु 97.2 फीसदी
प्राची शर्मा 96.8 फीसदी
जाग्रती 96.6 फीसदी
श्रेया 96.6 फीसदी
भावना वर्मा 96.6 फीसदी
कृतिका 96.4 फीसदी
इंदु बाला 96.4 फीसदी
नाम कुल प्रतिशत
मेघा गुप्ता 97.6 फीसदी
अंबिका विक्रम 96.8 फीसदी
कनिका शर्मा 96.6 फीसदी
कृतिका 96.6 फीसदी
सलोनी जोशी 96.6 फीसदी
अनामिका 96.6 फीसदी
सिमरन 96.6 फीसदी
निकिता शर्मा 96.6 फीसदी
आंचल 96.4 फीसदी
प्रियंका कुमारी 96.4 फीसदी
नाम कुल प्रतिशत
प्रशांत कुमार 99.4 फीसदी
शुभम जायसवाल 99.2 फीसदी
तनिषा 99 फीसदी
अभिनव 98.8 फीसदी
अंकुश शर्मा 98.6 फीसदी
ईवा शर्मा 98.6 फीसदी
प्रियाल सूद 98.6 फीसदी
आकृति शर्मा 98.4 फीसदी
भवानी चौहान 98.4 फीसदी
उमंग कौशल 98.4 फीसदी
चरण -1 सबसे पहले उम्मीदवार माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद एचपी बोर्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 क्लिक करते ही आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे।
HP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
HP Board Result 2020 Class 10 (High School)
चरण - 4 10वीं कक्षा के परिणाम देखने के लिए हाई स्कूल और 12वीं पास वाले इंटरमीडिएट पर क्लिक करें।
चरण - 5 अब आपको अपना जरूरी विवरण जैसे - नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें।
चरण - 6 सबमिट बटन पर क्लिक करें।
माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/ है।
सिरमौल जिले की मेघा गुप्ता ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया।
सोलन की अंबिका विक्रम ने 96.8 फीसदी अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
हमीरपुर की कनिका शर्मा 96.6 फीसदी अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
सबसे पहले अपना परिणाम देखने के लिए अमर उजाला की माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण हिमाचल बोर्ड वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया है।
शिमला की श्रुति कश्यप ने बोर्ड परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।
सुशांत चौहान ने 97.8 फीसदी अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।
तीसरे नंबर पर दो छात्रों ने अपनी जगह बनाई है। बता दें कि सिरमौर की आंचल और शिमला की अमृतांशु ने 97.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
इस साल 325 छात्रों ने हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षा छोड़ दी थी।
बता दें कि इस साल 86633 छात्रों में से 9391 स्टूडेंटस की कंपार्टमेंट आई है।
इस साल हिमाचल बोर्ड परीक्षा में 65654 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
हिमाचल बोर्ड 12वं परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। इस साल 76.07 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
सबसे पहले अपना परिणाम देखने के लिए अमर उजाला की माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण हिमाचल बोर्ड वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया है।
हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणामों के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है।
चरण -1 सबसे पहले उम्मीदवार माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद एचपी बोर्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 क्लिक करते ही आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे।
HP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
HP Board Result 2020 Class 10 (High School)
चरण - 4 10वीं कक्षा के परिणाम देखने के लिए हाई स्कूल और 12वीं पास वाले इंटरमीडिएट पर क्लिक करें।
चरण - 5 अब आपको अपना जरूरी विवरण जैसे - नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें।
चरण - 6 सबमिट बटन पर क्लिक करें।
हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणामों के लिए कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी।
बस कुछ ही देर में परिणाम जारी होने वाले हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सबसे पहले अपना परिणाम देखने के लिए अमर उजाला की माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
बारहवीं परिणामों से संबंधित यह जानकारी हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने दी है। उन्होंने कहा है कि परिणामों को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। सुबह 11.30 बजे नतीजे घोषित हो जाएंगे।
हिमाचल बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस साल तीसरे नंबर पर एक कांगड़ा और दो बिलासपुर के छात्रों ने अपनी जगह बनाई। बता दें कि वंश गुप्ता, शगुन राणा और अनीशा शर्मा ने 98.43 फीसदी अंक हासिल किए।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा में दूसरे नंबर पर हमीरपुर के क्षितिज शर्मा ने 98.57 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था।
बता दें कि इस साल हिमाचल बोर्ड 10वीं परीक्षा में कांगड़ा की तनु ने 98.71 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था।
बता दें कि इस साल हिमाचल बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 27,197 विद्यार्थी फेल हुए।
इस साल 10वीं कक्षा में 5,617 छात्र-छात्राओं की कंपार्टमेंट आई है।
इससे पहले बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परिणाम जारी किए थे। बता दें कि इस साल हिमाचल बोर्ड दसवीं कक्षा की परीक्षा में इस साल 104323 विद्यार्थी बैठे थे, जिनमें से 70571 विद्यार्थी पास हुए।
छात्र सबसे पहले अपना परिणाम देखने के लिए अमर उजाला की माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
HP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
HP Board Result 2020 Class 10 (High School)
लॉकडाउन के कारण 23 मार्च से 26 मार्च तक होने वाली कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।
भूगोल के पेपर में 4,335 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे। जमा दो की परीक्षा के सफल संचालन के लिए 2,227 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
बोर्ड ने कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक विज्ञान और योग सहित बची विषयों के लिए परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। इन विषयों के अंकों को प्राप्त अंकों के आधार पर प्रदान किया जाएगा।
हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षा मार्च माह में 4 से 26 मार्च तक चली थी। अंतिम पेपर 21 मार्च को हुआ था। बाद में भूगोल का पेपर शिक्षा बोर्ड ने इस माह 8 जून को लिया था।
इस साल हिमाचल बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 86,633 छात्र -छात्राएं उपस्थित हुए थे। बता दें कि परिणाम आज दोपहर 2 बजे जारी होने वाला है।
HPBOSE 12th Result 2020 Live Updates: हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा का परिणाम लॉकडाउन के चलते 81 दिन बाद निकल रहा है।
हिमाचल बोर्ड की 12वीं परीक्षा के परिणामों का इंतजार 86 हजार छात्र-छात्राओं को है।
12वीं कक्षा के छात्रों को बोर्ड चुनिंदा विषय- बायोलॉजी, बिजनेस स्टडी, अकाउंट्स और केमिस्ट्री में ग्रेस अंक देगा।
संभावना है कि परिणाम जारी होने के बाद ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण ऑफिशियल वेबसाइट काम न करें इसलिए छात्र सबसे पहले अपना परिणाम देखने के लिए अमर उजाला की माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
चरण -1 सबसे पहले उम्मीदवार माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/ पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद एचपी बोर्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 क्लिक करते ही आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे।
चरण - 4 12वीं कक्षा के परिणाम देखने के लिए इंटर लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 5 अब अपनी जरूरी जानकारी जैसे - नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें।
चरण - 6 सबमिट बटन पर क्लिक करें।
बोर्ड ने बताया कि शाम 2 बजे प्रेस कॉन्फेंस होगी, जिसके बाद परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
HPBOSE 12th Result 2020: 12वीं कक्षा के परिणाम के साथ ही ऑनलाइन मार्कशीट भी उपलब्ध होगी। जिसका प्रिंटआउट विद्यार्थी आगे की प्रक्रिया के लिए रख सकते हैं।
HPBOSE 12th Result 2020: उम्मीदवारों को किसी भी विषय में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है।
अमर उजाला से बातचीत के दौरान बोर्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परिणाम आज दोपहर 2 बजे जारी होंगे।
छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट
अगले शैक्षणिक सत्र के लिए, बोर्ड ने कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक 15 नए वोकेशनल कोर्सेस शुरू किए हैं।
बोर्ड कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर परीक्षा परिणाम तैयार किया है। चूंकि टीचर्स मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचने में असमर्थ थे इसलिए अध्यापकों ने अपने घरों पर ही पेपरों का मूल्यांकन किया।
2019 में 62.01 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए जबकि साल 2018 में पास प्रतिशत 69.67% था। 2017 में 72.89% और 2016 में 78.93% था। यानी सबसे अच्छा प्रदर्शन 2016 में रहा। अब देखना यह है कि 2016 में बना रिकॉर्ड कायम रहता है या इस साल पास प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
बीते कुछ सालों से देखा जा रहा है कि परीक्षा को पास करने वाले छात्रों की संख्या में गिरावट आ रही है। यह 2016 से नीचे की ओर गिरता जा रहा है।
हर साल हिमाचल बोर्ड 12वीं के परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित कर देता हैं। बता दें कि 2016 में परिणाम 26 अप्रैल को घोषित किए गए जबकि 2017 में 28 अप्रैल, 2018 में 24 अप्रैल और 2019 में 22 अप्रैल को घोषित किए गए।
छात्र हिमाचल बोर्ड के परिणाम अमर उजाला की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं।
HP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
HPBOSE 12th Result 2020: कब, कहां और कैसे देखें 12वीं का परिणाम, आज दोपहर 2 बजे होंगे घोषित
छात्र परीक्षा के परिणाम हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org है।
इस साल परिणामों में देरी लॉकडाउन के कारण हुई। प्रदेश में लॉकडाउन की घोषणा हो जाने से 12वीं की शेष परीक्षाओं को रोकना पड़ा। 8 जून को भूगोल की परीक्षा फिर आयोजित करवाई गई और परिणाम आज घोषित होने वाले हैं।
बारहवीं परिणामों से संबंधित यह जानकारी हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने दी है। उन्होंने कहा है कि परिणामों को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। दोपहर 2 बजे नतीजे घोषित हो जाएंगे।
ऐसे देखें हिमाचल बोर्ड 12वीं का परिणाम सबसे पहले-
चरण -1 सबसे पहले उम्मीदवार माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद एचपी बोर्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 क्लिक करते ही आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे।
HP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
HP Board Result 2020 Class 10 (High School)
चरण - 4 10वीं कक्षा के परिणाम देखने के लिए हाई स्कूल और 12वीं पास वाले इंटरमीडिएट पर क्लिक करें।
चरण - 5 अब आपको अपना जरूरी विवरण जैसे - नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें।
चरण - 6 सबमिट बटन पर क्लिक करें।