फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 10th Result: पिछले साल कब जारी हुआ हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? जानें कैसा रहा स्टूडेंट्स प्रदर्शन

Thu, 07 May 2026 11:43 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनके लिए पिछले साल का परिणाम काफी अहम हो जाता है। वर्ष 2025 में बोर्ड ने मई माह में कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया और कुल पास प्रतिशत भी संतोषजनक रहा।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड के कक्षा 12वीं के छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम सबसे पहले देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।

विज्ञापन


साल 2025 में हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 15 मई को घोषित किया गया था। पिछले वर्ष 10वीं कक्षा में कुल 79.08% विद्यार्थी पास हुए थे, जिसमें सायना ठाकुर ने टॉप किया था।

पिछली बार बेटियों का रहा दबदबा

पिछली बार हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा के रिजल्ट में मेधावी सूची के टॉप-10 में 88 छात्राएं और 29 छात्र शामिल रहे। खास बात यह रही कि टॉप-4 स्थानों पर केवल लड़कियों ने ही कब्जा जमाया, जिससे उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। प्रदेश भर से करीब 95 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे।
 

रैंक नाम प्रतिशत प्राप्तांक कुल अंक जिला
1 साइना ठाकुर 99.43% 696 700 कांगड़ा
2 रिदिमा शर्मा 99.29% 695 700 बिलासपुर
3 मुदिता शर्मा 99.14% 694 700 सोलन
3 परणिका शर्मा 99.14% 694 700 बिलासपुर
4 अन्नवी शर्मा 99.00% 693 700 मंडी
4 एंजल 99.00% 693 700 ऊना
4 अक्षरा 99.00% 693 700 हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

HPBOSE Result 2026: अमर उजाला पर ऐसे देख सकेंगे परिणाम

छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com. पर जाएं।
  • यहां बोर्ड रिजल्ट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से हिमाचल बोर्ड चुनें।
  • 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए अलग-अलग लिंक मिलेंगे। संबंधित कक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें और 'view result' पर क्लिक करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य की आवश्यकताओं के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें