फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP TET: एप्लीकेशन प्रोसेस हुआ शुरू, महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी है यहां

Wed, 17 Jun 2020 02:56 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
HP TET HPSSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Himachal Pradesh Board of School Education, HPBOSE) ने HP TET 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू हुई है और 6 जुलाई, 2020 को समाप्त होगी। जो उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, HPET 2020 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। HPBOSE की आधिकारिक साइट hpbose.org है। 

विज्ञापन


पोस्ट के माध्यम से भेजे गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा और इसके लिए बोर्ड जिम्मेदार भी नहीं है। उम्मीदवार नीचे महत्वपूर्ण तिथियों, आवेदन शुल्क और अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं। 

महत्वपूर्ण तिथियां-

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि- 6 जुलाई, 2020
  • भुगतान करने की अंतिम तिथि- 6 जुलाई, 2020
  • ऑनलाइन सुधार करने की अवधि- 7 जुलाई से 9 जुलाई, 2020 तक
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि- परीक्षा से 4 दिन पहले
  • एचपी टीईटी परीक्षा की तारीखें- 26 जुलाई से 9 अगस्त, 2020 तक

आवेदन शुल्क-

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये।
ओबीसी / एसटी / एससी / पीएचएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 / - रुपये।

ऐसे करें शुल्क का भुगतान-
उम्मीदवारों को भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें