HP TET Admit Card 2019 : हिमाचल प्रदेश टीईटी 2019 एडमिट कार्ड जून 2019 सत्र के लिए जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। वे उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org से अपने परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि ये प्रवेश पत्र टीजीटी (आर्ट्स), टीजीटी (नॉन- मेडिकल), टीजीटी (मेडिकल), भाषा शिक्षक, जेबीटी, पंजाबी, उर्दू और शास्त्री पदों के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन करें।