फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP SET Admit Card: एचपी राज्य पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, जून में होगा एग्जाम; देखें पूरा शेड्यूल

Wed, 20 May 2026 05:09 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HP SET Admit Card 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एचपी राज्य पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HP SET Admit Card 2026 OUT: एचपी सेट एडमिट कार्ड आज 20 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (HP SET) के लिए आवेदन किया है, वे अब प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार अपना HP SET Admit Card 2026 लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है और बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Trending Videos

एडमिट कार्ड पर जरूरी डिटेल

एचपी एसईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता, परीक्षा समय, तथा उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर शामिल होते हैं। 

परीक्षा की तिथि और समय

हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (HP SET) 7 जून 2026 को राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पेपर-I सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक होगा, जबकि पेपर-II दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पेपर-I के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे और पेपर-II के लिए दोपहर 1:00 बजे निर्धारित है। आयोग के अनुसार, परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। 

गेट बंद होने के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आयोग ने स्पष्ट किया है कि गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। किसी भी सहायता या जानकारी के लिए उम्मीदवार 0177-2629738, 2624313 तथा टोल-फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

HP SET Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर “Admit Card” या “HP SET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि डालें।
  • इसके बाद, Login/Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • इसे ध्यान से चेक करें और Download/ Print कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें