एडमिट कार्ड पर जरूरी डिटेल
एचपी एसईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता, परीक्षा समय, तथा उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर शामिल होते हैं।
परीक्षा की तिथि और समय
हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (HP SET) 7 जून 2026 को राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पेपर-I सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक होगा, जबकि पेपर-II दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पेपर-I के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे और पेपर-II के लिए दोपहर 1:00 बजे निर्धारित है। आयोग के अनुसार, परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।
गेट बंद होने के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आयोग ने स्पष्ट किया है कि गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। किसी भी सहायता या जानकारी के लिए उम्मीदवार 0177-2629738, 2624313 तथा टोल-फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।