फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE HP Board 12th Result 2024: एचपी बोर्ड 12वीं के परिणाम जारी, 73.76% रहा पास प्रतिशत, यहां पढ़ें

Mon, 29 Apr 2024 12:20 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

हिमाचल प्रदेश बोर्ड आज कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा दी है। छात्र सबसे पहले बिना किसी समस्या के अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र अभी यहां क्लिक करें।

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें।
विज्ञापन
HP Board 12th Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HP Board 12th Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई), धर्मशाला ने आज 29 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 12वीं कक्षा के लिए एचपी बोर्ड परिणाम घोषित कर दिए है। उम्मीदवार अपना एचपी बोर्ड परिणाम अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट http://results.amarujala.com पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इस वर्ष एचपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2 से 30 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। लगभग 85,000 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। एचपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन मोड में जारी कर दी है। 

इस वर्ष 12वीं का रिजल्ट 73.76% रहा है। 85,777 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 63,092 छात्र पास हुए हैं। तीन संकाय में 41 टॉपर है, इसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं विज्ञान संकाय में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने 12वीं में टॉप किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। कला संकाय में 98 फीसदी अंक हासिल कर अर्शिता ने और वाणिज्य संकाय में शाव्या ने 98 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। दोनों ने 500 में से 490 अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन

इन विवरणों को करें रिजल्ट में चेक
ऑनलाइन मार्कशीट में विषयों की सूची और उनके कोड, सिद्धांत परीक्षा और आंतरिक परीक्षा में प्राप्त अंक और उम्मीदवार के कुल अंक प्रदर्शित होंगे। हालांकि, छात्रों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि उनकी मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूल अधिकारियों द्वारा जारी की जाएगी। 

एचपीबीओएसई परिणाम 2024 के साथ, एचपी बोर्ड ने टॉपर्स सूची, कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीखों और अन्य जानकारी के साथ कक्षा 12वीं के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत से संबंधित विवरण भी घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन

कैसे जांचें और डाउनलोड करें?
  • सबसे पहले, उम्मीदवारों को अमर उजाला परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाना होगा।
  • फिर, होम पेज पर उपलब्ध 'डाउनलोड एचपी बोर्ड रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए अपने आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अंत में, परिणाम देखने के बाद छात्रों को भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें