फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board: हिमाचल बोर्ड 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा के लिए आवेदन तिथियां घोषित, जून-जुलाई में होंगे एग्जाम

Wed, 27 May 2026 01:05 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HP Board Supplementary Exam: हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियां जारी कर दी हैं। यह परीक्षा जून और जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी। छात्र निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HP Board: हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ने मैट्रिक (10वीं) और प्लस टू (12वीं) कक्षाओं की पूरक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियां जारी कर दी हैं। यह पूरक परीक्षा जून/जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी। छात्र निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी और समय-सारणी आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित नोटिस में उपलब्ध होगी।

नोट करें तिथियां (कक्षा 10वीं)

परीक्षा श्रेणी परीक्षा शुल्क बिना विलंब शुल्क अंतिम तिथि 1000 विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि
कंपार्टमेंट 700 प्रति विषय 01-06-2026 05-06-2026
अनिवार्य सुधार श्रेणी 700 प्रति विषय 01-06-2026 05-06-2026
वैकल्पिक सुधार श्रेणी (1 से अधिकतम 3 विषय) 950 01-06-2026 05-06-2026
अतिरिक्त विषय 700 प्रति विषय 01-06-2026 05-06-2026

कक्षा 12वीं परीक्षा

परीक्षा श्रेणी परीक्षा शुल्क बिना विलंब शुल्क अंतिम तिथि 1000 विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि
कंपार्टमेंट / English 700 प्रति विषय 01-06-2026 05-06-2026
प्रदर्शन में सुधार (एक या अधिक विषय) 700 प्रति विषय 01-06-2026 05-06-2026
डिप्लोमा धारक पुनः उपस्थित 1150 01-06-2026 05-06-2026
अतिरिक्त विषय 700 प्रति विषय 01-06-2026 05-06-2026

किन छात्रों को मिलेगा मौका 

  • अनिवार्य सुधार श्रेणी (केवल 10वीं): जो छात्र 5 में से कम से कम 3 विषय पास कर चुके हैं, वे 2 फेल विषयों की परीक्षा दोबारा दे सकते हैं। साथ ही, वे चाहें तो पहले से पास किए गए 1 विषय में भी सुधार परीक्षा दे सकते हैं।
  • वैकल्पिक सुधार श्रेणी (केवल 10वीं): जो छात्र सभी विषय पास कर चुके हैं, वे अपने अंकों को बेहतर करने के लिए अधिकतम 3 विषयों की सुधार परीक्षा दे सकते हैं।
  • कंपार्टमेंट श्रेणी (केवल 10वीं): जो छात्र कंपार्टमेंट में हैं (यानी फेल हुए हैं), वे बोर्ड के नियमों के अनुसार परीक्षा दे सकते हैं। ऐसे छात्र चाहें तो पहले से पास 2 विषयों में भी सुधार परीक्षा दे सकते हैं।
  • कंपार्टमेंट श्रेणी (केवल 12वीं): जो छात्र 12वीं में कंपार्टमेंट में आए हैं, वे नियमों के अनुसार परीक्षा फॉर्म भरकर दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।
  • वैकल्पिक सुधार श्रेणी (केवल 12वीं): जो छात्र 12वीं पास कर चुके हैं, वे अपने अंकों में सुधार के लिए एक या अधिक विषयों की परीक्षा फिर से दे सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड ने दी परीक्षा गाइडलाइन

  • छात्र अपना परीक्षा फॉर्म अपने स्कूल/संस्थान के माध्यम से तय समय के अंदर ऑनलाइन भरें।
  • जून/जुलाई 2026 की परीक्षा में नए छात्रों को बैठने की अनुमति नहीं होगी।
  • मुख्य परीक्षा के बाद विषय बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जब तक बोर्ड के नियम इसकी अनुमति न दें।
  • मुख्य परीक्षा में मिले आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल के अंक आगे भी जोड़े जाएंगे। आमतौर पर दोबारा प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं होगी।
  • अधूरे फॉर्म या गलत तरीके से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • अंतिम परिणाम में दोनों परीक्षाओं में से बेहतर अंक को ही शामिल किया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें