फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल बोर्ड: दसवीं में 70,571 विद्यार्थी हुए पास, कांगड़ा की तनु ने किया टॉप

Tue, 09 Jun 2020 05:55 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Himachal Pradesh Board (HPBOSE) 10th Class Result 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) के 10वीं कक्षा के 1,04,336 छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन


बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परिणाम को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इस बार 10वीं के 68.11 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। इस वर्ष 70571 छात्र पास हुए हैं, वहीं 5,617 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। 27197 छात्र इस परीक्षा में असफल हुए हैं। हिमाचल प्रदेश की तनु ने 98.71 प्रतिशत अंको के साथ टॉप किया है।

 वहीं वर्ष 2019 में हिमाचल बोर्ड का 10वीं का परिणाम 60.79 प्रतिशत रहा था।

छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपने रोल नंबर को साथ रखना पड़ेगा। इन चरणों के माध्यम से छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे।

चरण 1- छात्र सबसे पहले हिमाचल बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरण 2- वेबसाइट पर आपको 10वीं कक्षा के परिणाम का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।।
चरण 3- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जहां आपको मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
चरण 4- जानकारी को भरने के बाद सबमिट का बटन दबाएं।
चरण 5- आपका परिणाम आपके सामने होगा, इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

अभ्यर्थी अपना पूरा रिजल्ट बेहद आसानी से माईरिजल्टप्लस के जरिए देख सकते हैं। विद्यार्थी यहां अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। 90 फीसदी विद्यार्थियों ने अमर उजाला के माइरिजल्टप्लस के जरिए अपना रिजल्ट देखा है।

कैसे देखें माईरिजल्टप्लस पर अपना रिजल्ट
-विद्यार्थी सबसे पहले माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर जाएं।
-विद्यार्थी इस लिंक पर क्लिक करते ही माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
-इसके अलावा विद्यार्थी https://results.amarujala.com/ पर क्लिक करके भी यहां पहुंच जाएंगे।
-इसके बाद विद्यार्थियों को होम पेज पर हिमाचल प्रदेश के दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस लिंक पर क्लिक करते ही विद्यार्थियों के सामने एक नई विंडो खुल जाएगी।
-यहां विद्यार्थी बेहद आसानी से अपना रोल नंबर डालते ही रिजल्ट देख सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें