पुराने प्रमाण पत्र लौटाना अनिवार्य
एचपीबोस ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों के अंक पुनर्मूल्यांकन या पुनःजांच के बाद बढ़े हैं, उन्हें पहले से जारी की गई 12वीं कक्षा की अंकतालिकाएं और प्रमाण पत्र लौटाने होंगे। यदि छात्रों ने अपने मूल दस्तावेज पहले ही प्राप्त कर लिए हैं, तो उन्हें संबंधित परीक्षा शाखा में जमा करना आवश्यक होगा। इसके बाद ही बोर्ड द्वारा संशोधित अंकों के आधार पर नए प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
15 दिन की समय सीमा निर्धारित
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मूल दस्तावेज लौटाने और संशोधित प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि परिणाम जारी होने की तारीख से 15 दिन के भीतर, यानी 7 सितंबर 2025 तक तय की गई है। बोर्ड ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करें ताकि अद्यतन प्रमाण पत्र मिलने में कोई देरी न हो। ये प्रमाण पत्र आगे की उच्च शिक्षा और अन्य आधिकारिक कार्यों के लिए अनिवार्य होंगे।