HPBOSE Matric Result 2020: हिमाचल बोर्ड ने दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने मंगलवार को आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया। बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा की है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो गई है। इस बार परीक्षा परिणाम 68.11 फीसदी रहा है। कांगड़ा की तनु ने दसवीं कक्षा में 98.71 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। जबकि दूसरा स्थान हमीरपपुर के क्षितिज शर्मा का रहा। क्षितिज शर्मा 98.57 फीसदी अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें-दसवीं के नतीजे घोषित, 68.11 फीसदी रहा परीक्षा परिणाम
पिछले साल पास हुए थे 61.2 फीसदी विद्यार्थी
बता दें कि 2019 में बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया था। पिछले साल 61.2 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। इस बार 10वीं की कक्षा में लगभग 1,04,323 छात्रों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी है। पिछले साल दसवीं कक्षा में अथर्व ठाकुर ने 98.71% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे थे। जबकि पारस, ध्रुव शर्मा, रिधि शर्मा ने 98.57% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं, तीसरे स्थान कोमल जिंटा और साक्षी ने 98.43% अंकों के साथ प्राप्त किया था। पिछले साल रुचिरा सिंह और मन्नत राणा ने 98.29% अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया था।