फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल की है यह कूड़े की मशीन ,कचरा डालते ही उगलेगी पैसे

Tue, 28 Aug 2018 05:12 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गार्बेज मशीन
विज्ञापन

लखनऊ शहर स्थित हजरतगंज हनुमान मंदिर के निकट दो गार्बेज मशीन लगाई गई हैं। सूबे के शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने गार्बेज मशीन का उद्घाटन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका निरीक्षण किया। यह मशीन लखनऊ को साफ सुथरा बनाने के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। आपको बता दें, कि अगर  आप बेकार पड़े कचरे को कूड़े की मशीन में डालेंगे तो रिटर्न में मशीन से पैसा निकलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता के लिए कदम बढ़ाएं । सीएम ने कहा कि हर प्रकार के कूड़े की एक कीमत होती है। यह मशीन लोगों को उसके डाले गए कूड़े की उचित रकम को अदा करेगी।

विज्ञापन


 मशीन से जुड़ी खासियत
- मशीन में अलग-अलग कूड़े के लिए एक निश्चित राशि तय की गई है 
- मशीन में प्लास्टिक की एक बोतल डालने पर 1 रुपया मिलेगा 
- कांच की बोतल डालने पर 2 रुपए मिलेंगे 
- सभी रकम ई-वॉलेट के तहत कूड़ा डालने वाले व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर की जाएगी
 -वहीं यह मशीन आधार कार्ड की पहचान करेगी
- मशीन कूड़ा डालने वाले व्यक्ति की पहचान आसानी से कर सकेगी

विज्ञापन

 गार्बेज मशीन की सुविधाएं
-इस मशीन से आप पानी का बिल जमा कर सकेंगे
-मोबाइल का बिल जमा कर सकते हैं 
-मशीन में 200 मीटर की रेंज तक फ्री वाई-फाई सुविधा 
- इस मशीन से आप अपनी कैब भी बुक कर सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें