फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIMA MAT 2022: 11 दिसंबर को होगा मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट, इन पांच स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Tue, 06 Dec 2022 03:25 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIMA MAT 2022: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) दिसंबर सत्र के लिए मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) 2022 पेपर बेस्ड टेस्ट (PBT) एडमिट कार्ड मंगलवार, छह दिसंबर, 2022 को जारी करेगा।
विज्ञापन
AIMA MAT - Management Aptitude Test - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIMA MAT 2022 PBT Admit Card: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) दिसंबर सत्र के लिए मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) 2022 पेपर बेस्ड टेस्ट (PBT) एडमिट कार्ड मंगलवार, छह दिसंबर, 2022 को जारी करेगा। मैट के एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद, उम्मीदवार इसे ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट- mat.aima.in से एक्सेस कर सकते हैं। एआईएमए एमएटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी ई-मेल आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा।

Management Aptitude Test 11 दिसंबर को होगा

मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) 2022 पीबीटी परीक्षा 11 दिसंबर, 2022 को आयोजित होने वाली है। प्रत्येक उम्मीदवार को एमएटी पीबीटी एडमिट कार्ड 2022 परीक्षा हॉल में ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों के पास एक वैध आईडी प्रूफ भी होना चाहिए। एआईएमए  मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) 2022 के प्रवेश-पत्र में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा का समय, पता, परीक्षा के दिन दिशा-निर्देश और अन्य विवरण शामिल हैं।

MAT PBT एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के चरण

  • चरण 1: उम्मीदवार सबसे पहले AIMA MAT की आधिकारिक वेबसाइट - mat.aima.in पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर MAT PBT एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: फिर आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें- ई-मेल पता, पासवर्ड, जन्म तिथि और सबमिट पर क्लिक करें।
  • चरण 4: एमएटी 2022 पीबीटी हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चरण 5: परीक्षा के दिन साथ ले जाने के लिए डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें