केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जारी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों के पास सिर्फ 26 जुलाई 2019 तक का समय है। 26 जुलाई 2019 की रात 11.59 बजे तक ही अभ्यर्थी अपनी सीटेट की ओएमआर आंसर शीट की कॉपी भी देख सकते हैं।
बता दें कि सीबीएसई ने 24 जुलाई 2019 को सीटेट की आधिकारिक आंसर-की (संभावित) और ओएमआर शीट के स्कैन्ड इमेज अपलोड कर दिए हैं। अब अभ्यर्थियों के पास मौका है कि अगर वे आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, किसी सवाल का जवाब उन्हें गलत लगता है, तो वे इस पर आपत्ति उठा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति सवाल एक हजार रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। हालांकि अगर आपकी आपत्ति बोर्ड द्वारा सही पाई गई, तो आपके द्वारा जमा की गई फीस आपको वापस कर दी जाएगी।