फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बारे में कितना जानते हैं आप?

Thu, 23 Jan 2020 07:58 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
dehradun
विज्ञापन

देहरादून दो नामों से मिलकर बना है- देहरा और दून। देहरा शब्द का अर्थ निवास स्थान या डेरा है और दून का अर्थ द्रोण या पर्वत घाटी है। माना जाता है कि द्वापर युग में गुरु द्रोणाचार्य ने द्वारागांव के पास देहरादून शहर से 19 किमी पूर्व में देवदार पर्वत पर तप किया था। इसी कारण यह घाटी द्रोणाश्रम कहलाती है। जिला देहरादून उतराखंड राज्य की राजधानी है। आस-पास के राज्यों से लोग यहां सिर्फ घूमने ही नहीं, बल्कि छात्र बड़ी संख्या में शिक्षा ग्रहण करने भी आते हैं।

विज्ञापन


वैसे तो यहां पर 35 से ज्यादा कॉलेज और स्कूल हैं। लेकिन कुछ कॉलेज और विश्वविद्यालय ऐसे हैं, जिनकी चर्चा दूर-दूर के राज्यों तक होती है। इनमें देवबंधु विश्वविद्यालय, दून यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के नाम भी शामिल हैं। चलिए आज इस अद्भुत शहर के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानतें हैं।

विज्ञापन

  • साल 2000 में उत्तरप्रदेश से अलग होकर बने उत्तरांचल (अब उत्तराखंड) की अस्थायी राजधानी देहरादून है। राजधानी बनने के बाद इस शहर का दायरा निरंतर बढ़ रहा है।
  • देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून भारत का प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटक स्थल है। देहरादून पूर्व में गंगा से लेकर पश्चिम में यमुना नदी तक फैला हुआ है।
  • देहरादून उत्तराखंड राज्य में स्थित है। इसकी स्थापना सन् 1699 में हुई थी। 
  • यहां आवासीय इलाकों के नाम धर्मपुर, रेसकोर्स, प्रेमनगर, इंदिरानगर, वसंत विहार, टीएचडीसी कॉलोनी, जाखन, दिलाराम, रायपुर, ओल्ड सर्वे रोड हैं।
  • ज्यादातर लोग शॉपिंग के लिए पल्टन बाजार, इंदिरा मार्केट, राजपुर रोड, क्रॉसरोड मॉल, पैसिफिक मॉल जाना पसंद करते हैं।
  • यहां के लोगों को खाने में नॉर्थ इंडियन, चाइनीज, फास्ट फूड, साउथ इंडियन फूड पसंद है।
  • पर्यटक यहां से थोड़ी दूरी पर स्थित मसूरी, सहस्रधारा, लच्छीवाला, भट्टा फॉल, चकराता, बुद्घा टेंपल, मालसी डीयर पार्क, राजाजी नेशनल पार्क, दरबार साहिब जैसी कई जगहें घूमना पसंद करते हैं।
  • देहरादून के खास मंदिर लक्ष्मण सिद्घ, प्रकाशेश्चर मंदिर, टपकेश्चर मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें