देहरादून दो नामों से मिलकर बना है- देहरा और दून। देहरा शब्द का अर्थ निवास स्थान या डेरा है और दून का अर्थ द्रोण या पर्वत घाटी है। माना जाता है कि द्वापर युग में गुरु द्रोणाचार्य ने द्वारागांव के पास देहरादून शहर से 19 किमी पूर्व में देवदार पर्वत पर तप किया था। इसी कारण यह घाटी द्रोणाश्रम कहलाती है। जिला देहरादून उतराखंड राज्य की राजधानी है। आस-पास के राज्यों से लोग यहां सिर्फ घूमने ही नहीं, बल्कि छात्र बड़ी संख्या में शिक्षा ग्रहण करने भी आते हैं।
वैसे तो यहां पर 35 से ज्यादा कॉलेज और स्कूल हैं। लेकिन कुछ कॉलेज और विश्वविद्यालय ऐसे हैं, जिनकी चर्चा दूर-दूर के राज्यों तक होती है। इनमें देवबंधु विश्वविद्यालय, दून यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के नाम भी शामिल हैं। चलिए आज इस अद्भुत शहर के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानतें हैं।