फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथी डॉक्टरों की सुप्रीम कोर्ट से एआईएपीजीईटी 2020 स्थगित करने की मांग

Tue, 18 Aug 2020 05:02 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में कोरोना महामारी के मद्देनजर 29 अगस्त को होने वाली अखिल भारतीय स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी), 2020 को स्थगित करने को लेकर याचिका दायर की गई है।

विज्ञापन


यह याचिका 17 आयुर्वेदिक और होम्योपैथी डॉक्टरों द्वारा दायर की गई है, जिसमें कहा गया है कि वह विभिन्न अस्पतालों में कोरोना योद्धाओं के तौर पर काम कर रहे हैं। अगर वह उनके परीक्षा केंद्रों पर जाते हैं तो स्थानीय नियमों के मुताबिक, उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन होना होगा।


ऐसे में कोविड-19 अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों की कमी हो जाएगी। इससे मरीजों को काफी मुश्किलें आ सकती हैं। याचिका में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 11 अगस्त के नोटिस को रद्द करने की भी मांग की गई है, जिसमें एआईएपीजीईटी परीक्षा 29 अगस्त को आयोजित कराने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि यह नोटिस अनलॉक-3 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है, जिसमें स्कूल, कॉलेज, शिक्षण व कोटिंग संस्थानों को 31 अगस्त तक बंद रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें