इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर और एमओयू प्रोग्राम के कोऑर्डिनेटर टीएसएसएस सेंथिल ने सभी गेस्ट का स्वागत किया। इस मौके पर सेंथिल ने एमओयू के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसकी मदद से दोनों संस्थानों के बीच, उद्यमशीलता, स्टार्टअप एक्टिविटीज को बढ़ावा मिलेगा।
हिंदुस्तान कॉलेज के निदेशक डॉक्टर राजीव कुमार उपाध्याय ने इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए श्रीराम इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च दिल्ली के निदेशक डॉक्टर केएम चाको का धन्यवाद एवं आभार जताया। डॉक्टर राजीव कुमार ने आगे कहा कि यह समझौता दोनों संस्थानों के स्टूडेंट्स और टीचर्स को विभिन्न क्षेत्रों जैसे- नैनो मैटीरियल, कैमिकल सैंसिंग उपयोग, टोक्सीकोलोजिकल और जैव वैज्ञानिक अध्ययन में नए-नए अवसर प्रदान करेगा। दोनों ही संस्थानों के शोध छात्र-छात्राओं को भविष्य में इनोवेटिव विचारों के आदान-प्रदान से नई राहें विकसित होंगी, जो शोध को नए आयाम प्रदान करेंगी।
हिंदुस्तान कॉलेज के अधिशासी निदेशक प्रोफेसर वीके शर्मा दोनों संस्थानों के बीच साइन एमओयू पर खुशी जताते हुए कहा कि यह समझौता शोध स्टूडेंट्स एंड सदस्यों के ज्ञानवर्धन में सहायक होगा। जब टीचर्स और स्टूडेंट्स मॉडर्न टेक्नोलॉजी से रू-ब-रू होते हैं तो नए अवसर खुलते हैं। एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान श्रीराम इंस्टीट्यूट के सहायक निदेशक डॉक्टर एके त्यागी, टेक्निकल मैनेजर डॉक्टर भूपेश शर्मा, शारदा ग्रुप शोध सलाहकार डॉक्टर डीजी रॉय चौधरी, निदेशक एचआर केजीएस चौहान, निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट श्री सुदीप्तो चौधरी, डीन फैकल्टी डॉक्टर हरेंद्र सिंह, रिसर्च एंड डिवेलपमेंट प्रोफेसर एमएस गौर और संस्थान के सभी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष और टीचर्स मौजूद रहे।
शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में चल रहे विभिन्न कोर्सेज की विस्तृत जानकारी के लिए
यहां जाये।