फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Diwas 2024: 14 सितंबर को ही क्यो मनाया जाता है हिंदी दिवस? जानें इस दिन से जुड़ा इतिहास

Thu, 12 Sep 2024 06:00 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Diwas History: हमारे देश में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। क्या आप जानते हैं हिंदी दिवस इस दिन क्यो मनाया जाता है...?
 
विज्ञापन
Hindi Diwas 2024, हिंदी दिवस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hindi Diwas 2024: हिंदी भारत की राजभाषा है। भारतीयों के लिए यह सिर्फ भाषा नहीं, बल्कि एक गौरव है। इसके साथ उनकी भावनाएं और संस्कार जुड़े होते हैं। आज के समय में अंग्रेजी एवं मंदारिन के बाद हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा है। दुनियाभर में लगभग 60 करोड़ लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन


हमारे देश में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। क्या आप जानते हैं हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है और इसे 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं।

14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस?

हिंदी भाषा (देवनागरी लिपि) को भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। तब से हर वर्ष इस दिन को राष्ट्रीय हिंदी दिवस (National Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

क्या है हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य?

हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य इसका विश्वभर में प्रचार-प्रसार करना है। इस दिन को मातृभाषा का महत्व समझने के लिए मनाया जाता है। भारत में हिंदी भाषा एक दूसरे से जोड़ने वाली मानी जाती है और इससे राष्ट्रीय एकता को भी मजबूती मिलती है। हिंदी दिवस पर देश के साथ ही विदेशों में भी हिंदी भाषा को बढ़ावा देने से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और लोगों को हिंदी भाषा के महत्व को समझाया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें