Hindi Diwas 2024: हिंदी भारत की राजभाषा है। भारतीयों के लिए यह सिर्फ भाषा नहीं, बल्कि एक गौरव है। इसके साथ उनकी भावनाएं और संस्कार जुड़े होते हैं। आज के समय में अंग्रेजी एवं मंदारिन के बाद हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा है। दुनियाभर में लगभग 60 करोड़ लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
हमारे देश में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। क्या आप जानते हैं हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है और इसे 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं।