फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित की ड्रग इंस्पेक्टर सहित अन्य परीक्षाओं की तारीख, यहां ले पूरी जानकारी

Thu, 27 Aug 2020 08:01 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने नवंबर 2020 में होने वाली परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने नवंबर में होने वाली परीक्षाओं की अधिसूचना 26 अगस्त को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - hppsc.hp.gov.in पर जारी कर दी है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में लिखा है कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग वर्ष 2020 के आगामी महीनों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट और ऑफलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट / मेन्स की निम्नलिखित अस्थायी अनुसूची जारी करता है।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट की संभावित तिथियां

  • ड्रग इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण - 02 नवंबर
  • वर्क्स मैनेजर ( एचआरटीसी ) - 03 नवंबर
  • फार्माकोग्नॉसी में सहायक प्रोफेसर (फार्मेसी) - 04 नवंबर
  • फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री में असिस्टेंट प्रोफेसर (फार्मेसी) - 05 नवंबर
  • फार्माकोलॉजी में सहायक प्रोफेसर (फार्मेसी) - 06 नवंबर
  • फार्मास्यूटिक्स में सहायक प्रोफेसर (फार्मेसी) - 07 नवंबर  

एचपीपीएससी मुख्य परीक्षा संभावित शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (मेन्स) परीक्षा -2019 -  17 नवंबर से 24 नवंबर (22 नवंबर और 23 नवंबर को छोड़कर)

एचपीपीएससी नॉन-सीबीटी / ऑफलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट संभावित शेड्यूल
राज्य पात्रता परीक्षा (ऑफलाइन) - 22 नवंबर

ये भी पढे़ें : NEET-JEE EXAM 2020: छात्रों ने कहा- हम परीक्षा तो देना चाहते हैं..सुविधाएं तो मिलें
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें