फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा में इस लिहाज से देशभर में अव्वल है उत्तर प्रदेश, सर्वे में सामने आया सच

Mon, 23 Sep 2019 04:02 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
छात्राएं (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उच्च शिक्षा के कुछ क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश पूरे देश में अव्वल है। ये बातें ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (AISHE) 2018-19 में सामने आई हैं। यह एक आधिकारिक सर्वे है जिसमें देश के उन सभी शैक्षणिक संस्थानों को शामिल किया गया जो उच्च शिक्षा देते हैं। इसमें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दो ऐसे बिंदुओं का उल्लेख किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन अच्छा है। 

पहला: छात्र-छात्राओं की संख्या के मामले में

इस सर्वे के अनुसार, देश में उच्च शिक्षा के लगभग हर क्षेत्र में छात्रों की संख्या छात्राओं से ज्यादा है। लेकिन दो ऐसे राज्य हैं, जहां यह आंकड़ा उल्टा है। ये दो राज्य हैं उत्तर प्रदेश और कर्नाटक। यहां उच्च शिक्षा ग्रहण करने के मामले में फिलहाल छात्राओं की संख्या छात्रों से ज्यादा है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षण संस्थानों में पंजीकृत छात्रों की संख्या जहां 49.30 फीसदी है, वहीं छात्राएं 50 फीसदी हैं। यह राज्य उच्च शिक्षा में छात्र-छात्राओं की कुल संख्या के मामले में देशभर में पहले स्थान पर है। यानी यहां उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों की संख्या सबसे ज्यादा है।

वहीं कर्नाटक में छात्राएं 50.04 फीसदी हैं। जबकि महाराष्ट्र, जो विद्यार्थियों की संख्या में देश में दूसरे स्थान पर है, यहां छात्र 54.95 फीसदी और छात्राएं 45.05 फीसदी हैं। तमिलनाडु में छात्रों 50.87 फीसदी और छात्राएं 49.13 फीसदी हैं। राजस्थान में 51 फीसदी छात्र और 49 फीसदी छात्राएं हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : Google Doodle: गूगल दे रहा है पांच लाख की स्कॉलरशिप, अमेरिका में ऑफिस घूमने का मौका

इतना ही नहीं, देश में डिप्लोमा के मामले में छात्राएं सबसे कम 33.2 फीसदी, जबकि छात्र 66.8 फीसदी हैं। पीएचडी में यह आंकड़ा छात्रों के लिए 56.18 और छात्राओं के लिए 42.50 फीसदी है।

दूसरा: शैक्षणिक संस्थानों की संख्या के मामले में

Trending Videos
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के बाद शैक्षणिक संस्थानों की संख्या के मामले में भी उत्तर प्रदेश देश के अन्य सभी राज्यों से आगे है। उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के लिए सबसे ज्यादा 8077 शैक्षणिक संस्थान हैं। इसके बाद शीर्ष राज्य हैं -
  • महाराष्ट्र - 6662 संस्थान
  • कर्नाटक - 5028
  • राजस्थान - 3723
  • आंध्र प्रदेश - 3540
  • तमिलनाडु - 3443
ये भी पढ़ें : नंबर 6174 का मैजिक, भारतीय गणितज्ञ की इस खोज से हैरान है दुनिया
 
सर्वे में एक और रोचक बात ये है कि इन 6 राज्यों (उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु) में ही देश की कुल संख्या के करीब 54.23 फीसदी छात्र-छात्राओं हैं।

यह सर्वे में देश के उन सभी शैक्षणिक संस्थानों को शामिल किया गया जो AISHE वेब पोर्टल पर लिस्टेड हैं। इनमें कुल 993 यूनिवर्सिटी, 39931 कॉलेज, 10725 स्टैंड अलोन इंस्टीटूशंस हैं। AISHE की रिपोर्ट में बताया गया है कि पहली बार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE), मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) के साथ-साथ अन्य राज्य सरकारों ने भी सर्वे के लिए डेटा कलेक्शन में हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें : KBC की हॉट सीट पर बैठेंगी उत्तर प्रदेश की उषा, टीईटी की परीक्षा कर चुकी हैं पास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें