कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश 3 मई तक के लिए लॉकडाउन है। इस लॉकडाउन की वजह से सिर्फ अतिआवश्यक सेवाओं को ही खोला जा रहा है। इसके अतिरिक्त सभी संस्थान बंद हैं। इस कारण सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय भी बंद हैं। लॉकडाउन के समय में भी छात्रों कि पढ़ाई को जारी रखा जा सके, इसके लिए उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्रों को लगातार ऑनलाइन शिक्षण और प्रशिक्षण दे रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को एक सरकारी बयान में बताया गया कि लॉकडाउन केे समय उत्तर प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों एवं राज्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकों द्वारा कई विषयों की करीब 65,943 ऑनलाइन सामग्री तैयार की गई है। यह सामग्री पीडीएफ, प्रेजेन्टेशन एवं ऑडियो-विडियो फार्मेट में है। यह सामग्री संबंधित विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है। जिसका उपयोग वहां के छात्रों द्वारा किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपतियों के द्वारा इन ऑनलाइन सामग्री की निगरानी की जा रही है।
इस लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 10,087 शिक्षकों के द्वारा कई विषयों पर 2,23,930 ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की गई है। इन ऑनलाइन कक्षाओं में प्रतिदिन औसतन 1,44,431 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके साथ ही प्रदेश के 4677 शिक्षकों द्वारा विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन कोर्सेज शुरू किए हैं।
ये भी पढ़ें - UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 25 अप्रैल से, शुरू हुई तैयारी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।