फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medical Education: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले- किफायती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा का मॉडल बनेगा भारत

Thu, 05 Jan 2023 10:05 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Medical Education: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अपनी तरह के पहले संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने करीब तीन घंटे तक इन मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया, सुझाव, अंतर्दृष्टि और प्रश्नों को सुना है और जिज्ञासाओं का समाधान किया। 
विज्ञापन
Mansukh Mandaviya - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Medical Education: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को कहा कि हमें चिकित्सा शिक्षा का भारत मॉडल बनाना है जो आसान, किफायती, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को परिभाषित कर सके। उन्होंने यह बात देशभर के 150 निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में कही। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अपनी तरह के पहले संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने करीब तीन घंटे तक इन मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया, सुझाव, अंतर्दृष्टि और प्रश्नों को सुना है और जिज्ञासाओं का समाधान किया।  

विज्ञापन

संवाद के दौरान मांडविया ने कहा कि केवल संवाद से ही हम एक ऐसे इको-सिस्टम का निर्माण कर सकते हैं, जहां सरकार और चिकित्सा शिक्षा के अन्य हितधारक सहमति तथा परामर्श के माहौल में आगे बढ़ते हैं। एक मजबूत चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र इसमें महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है। बयान में कहा गया है कि प्रतिनिधियों ने नीट पीजी, नेक्स्ट, दाखिला, फैकल्टी की सेवानिवृत्ति की उम्र, जर्नल प्रकाश, ग्रामीण तैनाती के लिए बांड, जिला रेजिडेंसी कार्यक्रम, सुपर स्पेशिलिटी कोर्स, कम्युनिटी मेडिसिन में इंटर्नशिप, फोरेंसिक समेत अन्य स्ट्रीम में कम फैकल्टी जैसे मुद्दों को उठाया और अपने सुझाव दिए। 
 
विज्ञापन

बातचीत के दौरान मंत्री ने उन मेडिकल कॉलेजों पर नाराजगी जताई, जो सेवा भाव के बजाय के लिए चिकित्सा शिक्षा को केवल व्यावसाय का मॉडन बना रहे हैं। मांडविया ने कहा कि देश में स्वास्थ्य को हमेशा एक सेवा के रूप में देखा जाता रहा है। उन्होंने निजी मेडिकल कॉलेजों से ऊर्जावान चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र बनाने में साझेदारी की भावना से आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने हील इन इंडिया और हील बाय इंडिया नई पहलों का जिक्र किया और कहा कि आइए हम चिकित्सा शिक्षा का भारत मॉडल बनाएं जो सुलभ, किफायती, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को परिभाषित करें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें