फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE Board Exam: 27 फरवरी से होंगी हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं, निजी स्कूलों में भी बनेंगे मूल्यांकन केंद्र

Wed, 11 Jan 2023 10:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HBSE Board Exam: हरियाणा बोर्ड यानी बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) की ओर से फरवरी /मार्च 2023 में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा डेट शीट जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
Haryana Board HBSE Exam Dates 2023 Out - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana Board HBSE Exam Dates 2023 Declared: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) की ओर से फरवरी /मार्च 2023 में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा डेट शीट जारी कर दी गई है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर हरियाणा बोर्ड की स्कूल / नियमित / पुन: परीक्षा / अतिरिक्त / सुधार परीक्षा की डेट शीट देख सकते हैं। हरियाणा कक्षा 10वीं यानी माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी, 2023 से 25 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा 12वीं यानी उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी, 2023 से 28 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक रखा गया है। 

विज्ञापन

 

Haryana Board ग्रामीण क्षेत्र के निजी स्कूलों में भी परीक्षा केंद्र

इस बार ग्रामीण क्षेत्र के निजी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र भी निजी स्कूलों में बनेगा। अब तक शिक्षा बोर्ड प्रशासन केवल सरकारी विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाता आ रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से प्रदेश भर में करीब सात हजार निजी स्कूल संबद्धता प्राप्त हैं। इनके लिए शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने नियम व शर्तें भी निर्धारित की हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश यादव ने बताया कि अब तक सरकारी स्कूलों में ही मूल्यांकन सेंटर बनते आ रहे हैं, अब निजी स्कूलों की भी भागीदारी बढ़ेगी। इससे और बेहतर नतीजे सामने आएंगे। प्राइवेट स्कूलों की ओर से भी बोर्ड के पास काफी आवेदन आए हैं। 
विज्ञापन

Haryana Board पिछले साल प्रदेश में बने थे 1547 परीक्षा केंद्र

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की पिछले साल मार्च 2022 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 1547 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। इसमें सेकेंडरी की परीक्षा में तीन लाख 78 हजार 518 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जबकि सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में दो लाख 90 हजार 294 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस तरह हर साल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब छह लाख से अधिक परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाओं में प्रविष्ट हो रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें