HBSE Class 9, 11 Datesheet 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है। संबंधित छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं। एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से तिथि पत्रक डाउनलोड कर सकते हैं। निर्धारित समय सारणी के अनुसार, वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी।
हरियाणा बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड की कक्षा 11 की परीक्षाएं 16 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी और कक्षा 9 की परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक है। डेट शीट की पीडीएप में परीक्षा की तारीखें, समय, विषय कोड और प्रत्येक विषय का शेड्यूल दिया गया है।