लड़कियों ने फिर मारी बाजी
परीक्षा परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। कुल 6,228 छात्राओं में से 4,513 ने सफलता प्राप्त की, जबकि 1,648 की कम्पार्टमेंट रही। छात्राओं का पास प्रतिशत 72.46% दर्ज किया गया। वहीं, 10,072 छात्रों में से 7,206 पास हुए और 2,774 की कम्पार्टमेंट रही। छात्रों का पास प्रतिशत 71.54% रहा।
पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका जांच के लिए आवेदन
बोर्ड ने जानकारी दी है कि जो परीक्षार्थी अपने उत्तरपुस्तिकाओं की पुन:जांच या पुनर्मूल्यांकन कराना चाहते हैं, वे परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान अनिवार्य होगा।
Haryana Board 12th Result 2025: कुल 85.66% छात्र सफल
हरियाणा बोर्ड ने 13 मई 2025 को कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किया था। परीक्षा में कुल 85.66% छात्र सफल हुए थे। स्ट्रीमवार परिणाम की बात करें तो कॉमर्स में 92.20%, आर्ट्स में 85.31% और साइंस में 83.05% विद्यार्थी पास हुए थे। इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी, जहां 89.41% छात्राएं पास हुईं, वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 81.86% रहा।
HBSE Compartment Result 2025: रिजल्ट कैसे देखें?
- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "Results" या "Examination Results" सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां आपको “Senior Secondary Compartment Exam Result 2025” लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा- इसे देखें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।