फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं में 84.67 फीसदी बच्चे पास; कुल 87.97% लड़कियां तो 81.45% लड़के सफल

Tue, 12 May 2026 04:19 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HBSE Board 12th Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 84.67% बच्चों ने परीक्षा पास की है। छात्राओं ने लड़कों के मुकाबले 6.52% अधिक पास प्रतिशतता हासिल की है। विद्यार्थी अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
HBSE Board 12th Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HBSE Board 12th Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने कक्षा 12वीं की नियमित परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। करीब 2.95 लाख विद्यार्थियों का इंतजार आखिर अब समाप्त हो चुका है। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष 12वीं बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा है।

विज्ञापन

लड़कियों का रहा दबदबा

इस बार भी परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। छात्राओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.79% रहा। वहीं, छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.45% रहा। स्पष्ट है कि छात्राओं ने छात्रों को काफी पीछे छोड़ दिया है। परिणामों के अनुसार, छात्राओं ने लड़कों के मुकाबले 6.52% अधिक पास प्रतिशतता हासिल की है।
  • छात्राओं का पास प्रतिशत: 87.97%
  • छात्रों का पास प्रतिशत: 81.45%

12वीं परीक्षा में 2,42,856 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए, जिसमें 2,05,618 उत्तीर्ण हुए तथा 10,498 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। वहीं, छात्रों की पास प्रतिशतता 81.45 एवं छात्राओं की पास प्रतिशतता 87.97 रही। इस प्रकार से छात्राओं ने छात्रों से 6.52 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज की है।

वहीं, कला संकाय में पास प्रतिशतता 82.60, विज्ञान संकाय में 90.08 तथा कॉमर्स संकाय में 88.20 रही है। वहीं, पास प्रतिशतता में जिला चरखी दादरी टॉप और नूंह सबसे नीचे पायदान पर रहा है।

 
विषय विवरण
बोर्ड का नाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE)
परीक्षा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा
कुल पास प्रतिशत 84.67%
कुल परीक्षार्थी 2,42,856
कुल उत्तीर्ण छात्र 2,05,618
कुल अनुत्तीर्ण छात्र 10,498
छात्राओं का पास प्रतिशत 87.97%
छात्रों का पास प्रतिशत 81.45%
छात्राओं की बढ़त 6.52% अधिक
कला संकाय पास प्रतिशत 82.60%
विज्ञान संकाय पास प्रतिशत 90.08%
कॉमर्स संकाय पास प्रतिशत 88.20%
टॉप जिला चरखी दादरी
सबसे कम प्रदर्शन वाला जिला नूंह
स्वयंपाठी परीक्षार्थी 2,642
स्वयंपाठी पास छात्र 1,838
स्वयंपाठी पास प्रतिशत 69.57%
पुनर्मूल्यांकन आवेदन रिजल्ट जारी होने के 20 दिन तक
विज्ञापन

स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम

स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 69.57% दर्ज किया गया। इस श्रेणी में कुल 2,642 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 1,838 पास हुए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 20 मार्च तक 10वीं और 1 अप्रैल तक 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन करवाया गया था। जिनमें प्रदेशभर में करीब 1431 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 05 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी थी।

पुनर्मूल्यांकन के लिए 20 दिन का समय

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो परीक्षार्थी अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक पुनः जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें