फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE 12th Oct Result: हरियाणा बोर्ड ने घोषित किया 12वीं की अक्तूबर परीक्षा का परिणाम; 64.26% विद्यार्थी पास

Wed, 12 Nov 2025 07:53 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HBSE 12th Oct Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने 12वीं कक्षा अक्तूबर 2025 परीक्षा का परिणाम जारी किया है। छात्र रोल नंबर की मदद से परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा में 4096 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 64.26% उत्तीर्ण रहे।
 
विज्ञापन
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HBSE 12th Oct Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने सीनियर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा अक्तूबर 2025 का परिणाम आज, 12 नवंबर 2025 को जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों ने कंपार्टमेंट, एडिशनल क्वालिफाइड, पूर्ण विषय अंक सुधार या अतिरिक्त विषय परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपलोड किया है। छात्र अपने रोल नंबर, नाम, पिता/माता का नाम, जन्मतिथि या पंजीकरण संख्या दर्ज करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

इन श्रेणियों के छात्रों का परिणाम जारी

इस बार सितंबर/अक्तूबर 2025 की परीक्षा में CTP, OCTP, Re-appear, Partial Improvement, Full Improvement और Additional Subject जैसी श्रेणियों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

परीक्षा में कुल 4096 विद्यार्थी शामिल हुए

बोर्ड द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, अक्तूबर 2025 की परीक्षा में कुल 4096 विद्यार्थी उपस्थित हुए थे। इनमें से 2632 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 1197 छात्रों के परिणाम को कंपार्टमेंट घोषित किया गया है। इस परीक्षा में कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 64.26% दर्ज किया गया है।

HBSE 12th Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Senior Secondary (Academic) Result Oct 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक विवरण, जैसे रोल नंबर या नाम, पिता/माता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन

बोर्ड ने दी यह सलाह

हरियाणा बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने परिणाम केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही देखें। किसी भी अन्य वेबसाइट से प्राप्त जानकारी पर भरोसा न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें