इसे भी पढ़ें-MBOSE Result 2020: मेघालय बोर्ड के दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें
इस साल बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गईं थी। 3,353 शिक्षकों को परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए नियुक्त किया गया था। बोर्ड दसवीं कक्षा के नतीजे पहले ही जारी कर चुका है। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 64.59 फीसदी रहा। दसवीं कक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। इस साल दसवीं कक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशतता 69.86 फीसदी और लड़कों की 60.27 फीसदी रहा। ऋषिता ने दसवीं कक्षा में प्रदेश में टॉप किया।
इसे भी पढ़ें-IIT- JEE Advanced 2020: परीक्षा सिलेबस को लेकर आईआईटी दिल्ली ने दी ये जानकारी
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in है।
-यहां आपको बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां अपना विवरण डालने के बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
500 में से 500 नंबर लाकर दसवीं में ऋषिता ने किया था टॉप
हिसार जिले के नारनौंद के टैगोर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ऋषिता ने पूरे 500 अंक हासिल कर दसवीं कक्षा में इस साल प्रदेश टॉप किया पिछले वर्ष की तुलना इस बार 7.20 फीसदी परिणाम में सुधार हुआ है। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 62.38 फीसदी रहा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आठ जून को बेस्ट थ्री विषयों के अंकों के औसत आधार पर पांचवें विषय के अंक निर्धारित कर परिणाम निकालने की तैयारी की थी। मगर तकनीकी कारणों से परिणाम रोकना पड़ा। बाद में हाईकोर्ट में स्टे हुए और इसके करीब एक महीने बाद शुक्रवार को परिणाम घोषित किया गया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी (नियमित) परीक्षा में 3,37,691 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 2,18,120 उत्तीर्ण हुए एवं 32,501 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। वहीं 87,070 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए। 1,85,429 छात्रों में से 1,11,751 पास हुए। 1,52,262 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,06,369 पास हुईं। वहीं बोर्ड अगले सप्ताह 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित करने तैयारी कर रहा है। परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशत 59.74 रही और प्राइवेट विद्यालयों की पास प्रतिशत 69.51 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशत 64.39 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशत 65.00 रही है।