फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE 12th Board 2021 : जानिए, कब से होंगी 12वीं की परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री ने दी ये जानकारी

Mon, 24 May 2021 10:46 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
हरियाणा बोर्ड एग्जाम 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 जून से करा सकता है। इस बात की जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री ने दी है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर का कहना है कि सूबा बोर्ड परीक्षाओं को कराने को लेकर तैयार है। बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 15 जून से लेकर 20 जून के बीच कराया जा सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले सूबे की सरकार ने 1 जून से बारहवीं कक्षा की परीक्षा आयोजित कराने की घोषणा की थी। लेकिन, वैश्विक कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से बाद में बारहवीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड 2021 : छात्र ध्यान दें, 10वीं-12वीं की परीक्षाएं नहीं हुईं रद्द, अभी फैसला आना बाकी

 
विज्ञापन

2 of 3
बोर्ड परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics
अब सूबे के शिक्षा मंत्री की तरफ से कहा गया है कि हरियाणा बोर्ड परीक्षा कराने को लेकर तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर कोई छात्र कोरोना की वजह से बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाता है, तो उसके लिए परीक्षा का आयोजन बाद में कराया जाएगा।

परीक्षाओं से 20 दिन पहले जारी होगी डेटशीट
हरियाणा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के आयोजन से 20 दिन पहले बोर्ड की तरफ से डेटशीट जारी की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कई राज्यों में बोर्ड परीक्षा के टाइम को घटाने का सुझाव दिया गया है। बोर्ड परीक्षा को तीन घंटे की जगह डेढ़ घंटे कराने का सुझाव दिया गाय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics
उन्होंने कहा कि अगर छात्र सेंटर में जाकर बोर्ड परीक्षा देते हैं, तो बोर्ड परीक्षाओं के वक्त को घटाने का कोई मतलब नहीं बनता। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं लेने वाले शिक्षकों व अन्य स्टाफ का सरकार परीक्षा से पहले वैक्सीनेशन कराएगी। सूबे के कुल 2.77 लाख छात्र हरियाणा बोर्ड और एक लाख छात्र सीबीएसई से परीक्षा देंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कराया जाएगा।


इसे भी पढ़ें-ओबीई : अब तीस मिनट में ही जमा करनी होगी उत्तरपुस्तिका, सेमेस्टर परीक्षा सात जून से 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें